Surprise Me!

Cockroach Janta Party के Viral होने के 5 बड़े कारण, Congress से लेकर BJP भी हैरान | Explainer

2026-05-22 9 Dailymotion

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ही नाम सबसे तेजी से ट्रेंड कर रहा है और वो है— "कॉकरोच जनता पार्टी" (Cockroach Janta Party) यानी CJP! जो आंदोलन पहले सिर्फ एक मज़ाक या मीम लग रहा था, उसने देखते ही देखते देश के लाखों बेरोजगार और फ्रस्ट्रेटेड युवाओं (Gen-Z) की आवाज का रूप ले लिया है। आलम यह है कि इंस्टाग्राम पर CJP के 15 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं और 2 लाख से अधिक लोग इस पर अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। अब बॉलीवुड और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स जैसे Anurag Kashyap, Urfi Javed, Esha Gupta और Purav Jha भी खुलकर इसके सपोर्ट में आ गए हैं।

इस पूरे विवाद और कैंपेन की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत (CJI Surya Kant) के एक बयान से हुई, जिसमें युवाओं और सिस्टम को लेकर 'कॉकरोच' शब्द का जिक्र आया था। हालांकि बाद में सफाई आई कि बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था, लेकिन तब तक आम आदमी पार्टी (AAP) की कम्युनिकेशन टीम के पूर्व सदस्य अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने एक्स (X) पर एक सवाल पूछकर इंटरनेट पर आग लगा दी। उन्होंने पूछा, "अगर सारे कॉकरोच एक साथ आ जाएं तो क्या होगा?" और बस यहीं से 'कॉकरोच जनता पार्टी' का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार हो गया।

इस अनूठे और व्यंग्यात्मक कैंपेन को न सिर्फ मनोरंजन जगत बल्कि राजनीतिक गलियारों से भी बड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पूर्व क्रिकेटर और सांसद Kirti Azad और टीएमसी नेता Mahua Moitra जैसी बड़ी हस्तियों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंटरनेट पर युवा कॉकरोच की पोशाक पहनकर रील बना रहे हैं और सरकार व सिस्टम के खिलाफ सार्कास्टिक विरोध दर्ज करा रहे हैं। लेकिन असली हंगामा तब बरपा, जब CJP का ऑफिशियल X (ट्विटर) अकाउंट भारत में "Account Withheld" लिखकर ब्लॉक कर दिया गया, जिसके बाद इसके समर्थकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। क्या यह सिर्फ एक मीम है या आने वाले समय की नई यूथ पॉलिटिक्स? पूरी कहानी जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।


#CockroachJantaParty #AbhijeetDipke #MemePolitics #FilmiBeat #CJP #GenZ #IndianPolitics #PoliticalNews #YouthPolitics #CJPNews #IndiaNews #Manifesto

~PR.480~HT.318~ED.390~VG.HM~